अमृतसर | रानी का बाग मॉडल टाउन में माता लाल देवी मंदिर में 10 मार्च को शुकराना चौकी अदा की जाएगी। मंदिर कमेटी और महाराज परिवार की ओर से करवाई जा रही शुकराना चौकी शाम 7 बजे से शुरू होकर रात तक चलेगी। जिसमें शहर के प्रसिद्ध भजन गायक अतुल दर्शी माता रानी का गुणगान करेंगे। इसी दौरान माता रानी का भंडारा अटूट चलेगा।


