राजस्थान हाई कोर्ट को जल्द 7 नए जज मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाई कोर्ट के लिए वकील कोटे से 7 नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। अब केंद्र सरकार से अप्रूवल के बाद यह नाम राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे। राष्ट्रपति के यहां से नियुक्ति वारंट जारी होने के बाद राजस्थान हाई कोर्ट को यह 7 नए जज मिल जाएंगे जोधपुर से 4 और जयपुर से 3 नामों की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जोधपुर हाई कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले चार अधिवक्ता और जयपुर हाई कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले तीन अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की है। जोधपुर से अधिवक्ता सुनील बेनीवाल, अधिवक्ता मुकेश राजपुरोहित, अधिवक्ता संदीप शाह और अधिवक्ता बलजिंदर सिंह संधू के नाम की सिफारिश की गई है। इसी तरह से जयपुर से अधिवक्ता आनंद शर्मा, अधिवक्ता संदीप तनेजा और अधिवक्ता शीतल मिर्धा के नाम की सिफारिश की गई है। इनमें संदीप शाह और सुनील बेनीवाल 2019 में एएजी रहे हैं। वहीं साल 2020 में एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित केंद्र सरकार के सहायक सॉलिसिटर जनरल राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में नियुक्त किए गए थे। बलजिंदर सिंह सांदू बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के वाइस चेयरमैन हैं। 43 दिनों में चार जज की हो चुकी है नियुक्ति हाईकोर्ट में पिछले 43 दिनों चार नए जज मिल चुके हैं। 21 दिन पहले वकील कोटे से एडवोकेट मनीष शर्मा को हाईकोर्ट जज नियुक्त किया गया था। वहीं मनीष शर्मा की नियुक्ति से 22 दिन पहले न्यायिक कोटे से तीन न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा, जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली को नियुक्त किया गया था।


