राजस्थान में होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी:रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई गई; 2026 में होगी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने जारी किए संशोधित शेड्यूल में रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर शुक्रवार दोपहर में जारी किया गया। बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में मार्च से दिसंबर तक 35 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 में 9 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी किए गए भर्ती कैलेंडर में सबसे पहले शीघ्र लिपिक और निजी सहायक ग्रेड सेकेंड भर्ती परीक्षा 19 से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसका रिजल्ट इसी साल 20 जून को जारी किया जाएगा। 12 अप्रैल को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इसका रिजल्ट 12 नवंबर को जारी होगा वहीं 11 मई को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसका रिजल्ट 11 अगस्त को जारी होगा। नई भर्तियों के बाद संशोधित कैलेंडर जारी किया गया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉक्टर भागचंद बधाल ने बताया कि सरकार की ओर से जारी की गई नई भर्तियों के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें भर्ती परीक्षा की तारीख के साथ ही परीक्षा रिटन, कंप्यूटर आधारित या टैबलेट आधारित मोड़ में होगी, इसकी भी जानकारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *