केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी के बाद सभी मेहमान शुक्रवार को वापस लौट गए। कार्तिकेय की शादी लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत से उम्मेद भवन पैलेस मे हुई है। सात फेरों के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का वचन दिलाया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बच्चों, मानव जीवन अमूल्य है, ये लोक के कल्याण के लिए है। लोगों की भलाई के लिए बेहतर कार्य करके इसे सार्थक बनाएं। दोनों परिवारों का मान-सम्मान बढ़ाते हुए औरों के लिए भी जीना है और पर्यावरण उसका एक साकार स्वरूप है, इसलिए अपने जन्म दिन-मैरिज एनिवर्सरी पर, पूर्वजों की याद में और जब नन्हें-मुन्ने बच्चे आएंगे तो उनके जन्म दिन पर पेड़ जरूर लगाएं। इसके बाद शिवराज ने वर-वधु से पूछा- स्वीकार है कि नहीं? तब दोनाें ने कहा- स्वीकार है। शादी में कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शिवराज के दोनों बेटों का रिसेप्शन 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड पर होगा। गौरतलब है कि उनके छोटे बेटे कुणाल की शादी भी 14 फरवरी काे भोपाल में हुई थी। जोधपुर से जाते हुए शिवराज बोले-बेटी लेकर जा रहे हैं
जोधपुर से रवाना होने से पहले शिवराज ने कहा कि हम बहू नहीं बेटी ले जा रहे हैं। बेटियां नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। मैं शुरू से बेटियों के लिए काम करता रहा हूं। वहीं देर रात ट्वीट कर शिवराज ने कहा कि बंसल और चौहान परिवार नर्मदा की धारा की भांति एक नई यात्रा पर चल पड़े हैं। जिस प्रकार नर्मदा मैया अपनी पावन धाराओं से धरती को उपजाऊ बनाती हैं, जीवन को संजीवनी देती हैं, उसी प्रकार मैं प्रार्थना करता हूं कि वे कार्तिकेय और अमानत के दांपत्य जीवन को पुण्य, प्रेम और समृद्धि से सींचें। उनकी पत्नी साधना सिंह ने कहा- एक लड़की अपनी मां का घर छोड़कर आती है। दूसरी मां को अपनी मां की तरह मानती हैं। मेरे लिए मेरी दोनों बहू बेटी की तरह हैं। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने भी शादी में शिरकत की। इनके अलावा मप्र विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र के मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद आलोक शर्मा शादी में पहुंचे। दोनों ने बारात में डांस भी किया। बता दें कि उम्मेद पैलेस में 3 दिन शादी के फंक्शन चले थे। शादी से जुड़ी फोटो देखिए… —— शिवराज के बेटे की शादी से जुड़ी खबरें पढ़ें- बेटे की बारात में झूमे शिवराज, सिंधिया भी नाचे:सास ने संभाली बहू की साड़ी; भजनलाल-शेखावत समेत कई वीआईपी मेहमान जोधपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की जोधपुर में शादी हुई। उन्होंने लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए। (पढ़ें पूरी खबर) शिवराज की होने वाली बहू ने माला लहराकर किया डांस:ससुराल गेंदा फूल…गाने पर नाचे दूल्हा-दुल्हन, उम्मेद पैलेस के लॉन में हुई मेहंदी रस्म कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में जोधपुर में शुरू हो गई हैं। कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ 6 मार्च को सात फेरे लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी जोधपुर में कल:केंद्रीय मंत्री बोले- हमारे घर में बेटी आ रही है; उम्मेद भवन में 7 फेरे लेंगे कार्तिकेय केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्नी साधना सिंह ने बेटे की शादी की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाई। (पढ़ें पूरी खबर)


