एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर सम्मानित

अमृतसर| खालसा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान खालसा यूनिवर्सिटी के चांस्लर और खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष सत्याजीत सिंह मजीठिया, प्रो-चांसलर और काउंसिल के आनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा की मौजूदगी में प्रदान किया। प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने बताया कि राष्ट्रीय समारोह के लिए कॉलेज के कुल आठ एनसीसी कैडेटों का चयन हुआ था। इनमें रिपनदीप कौर (आर्मी विंग), अभिषेक यादव (एयर विंग) और गुरसहजदीप सिंह (नेवल विंग) ने 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसके अलावा वरुण शर्मा, दीपक भारद्वाज, हरप्रीत सिंह, पवन कुमार और सिमरनजीत कौर ने नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *