80 दिन बाद कार्रवाई…वाल्ड सिटी से सिगरेट-तंबाकू के 4 खोखे हटाए

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार की ओर वाल्ड सिटी को पवित्र शहर घोषित किए जाने के 80 दिन बाद निगम ने सिगरेट-तम्बाकू के खोखों को हटाना शुरू कर दिया है। कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर शनिवार को 4 खोखों को हटवाकर समान जब्त कर भगतांवाला स्थित स्टोर रूम में रखवा दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा से दुकान सजाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन इलाकों में कार्रवाई की गई उनमें हलगेट, मच्छी मंडी, रामबाग शामिल हैं। कमिश्नर ने अफसरों को हिदायत दी है कि सोमवार को नोटिस जारी करें कि संचालक खोखों को खुद ही हटा लें अन्यथा अभियान चलाए जाने पर समान जब्त कर लिया जाएगा। गौर हो कि बीते 15 दिसंबर को सरकार से आदेश जारी हुआ था कि वाल्ड सिटी से मीट व सिगरेट-तंबाकू की दुकानें स्थानांतरित कराई जानी हैं लेकिन कारोबारियों ने आरोप लगाया कि बरसों से जो लोग कारोबार कर रहे हैं अचानक अपनी दुकानें कैसे शिफ्ट करेंगे। जिसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर ने अफसरों संग मीटिंग कर सर्वे कराने का निर्देश दिया था। वहीं, एस्टेट विभाग की तरफ से कराए गए सर्वे में 107 खोखे सिगरेट-तंबाकू के तो 34 कच्चे मीट की दुकानें सामने आई थी जबकि कोई भी शराब की दुकान व अहाता नहीं पाया गया। जबकि पके मीट की दुकानों का कोई डेटा ही नहीं जुटाया जा सका। वहीं, सरकार से आदेश के बावजूद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी। जिसके बाद दैनिक भास्कर ने बीते 8 फरवरी को प्रमुखता से निगम की नाकामी को प्रकाशित किया था। वहीं, अब निगम हरकत में आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *