इंडिया प्राइड अवार्ड…बिना पारिवारिक पृष्ठभूमि के रियल एस्टेट में कदम:शून्य से शिखर तक राजेंद्र सिंह राजपूत की पहचान

DCT रियल एस्टेट डेवलपर एंड डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत ने साबित किया है कि सफलता विरासत से नहीं, बल्कि मेहनत और मजबूत इरादों से मिलती है। रियल एस्टेट सेक्टर में उनका कोई पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं था। उन्होंने बहुत छोटे स्तर से शुरुआत की, लेकिन सोच हमेशा बड़ी रखी। अपने बिजनेस का नाम DCT यानी Come Dreams True उन्होंने अपनी कहानी से प्रेरित होकर रखा। वे बताते हैं कि उन्होंने जीरो से शुरुआत की और हर मुश्किल को मौके में बदला। धीरे-धीरे उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए जो सिर्फ मकान नहीं, बल्कि लोगों के सपनों का घर बने। आज उनके कई प्रोजेक्ट लोगों को बेहतर लाइफस्टाइल, आधुनिक सुविधाएं और भरोसे के साथ घर दे रहे हैं। उनका मानना है कि रियल एस्टेट केवल बिल्डिंग बनाने का काम नहीं, बल्कि लोगों के भविष्य और विश्वास को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *