महिला दिवस पर भवानीपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भवानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के समीप उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में बीजीएच के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. राहुल कुमार, डॉ. विनोद राठौर, डॉ. जया, डॉ. दीप्ति रेक्का, डॉ. अमृता प्रीतम, डॉ. सरिता एम. कुजूर, डॉ. सुष्मिता चौधरी, डॉ. ममता निखोरपा तथा डॉ. शिवानी शामिल थीं। साथ ही पिरामल स्वास्थ्य के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने भी मरीजों के उपचार में सक्रिय योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *