बोकारो | संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) में डीपीएस बोकारो का छात्र रहे अभिषेक सिंह ने देशभर में 308वां स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई डीपीएस बोकारो से की है। वर्ष 2014 बैच के छात्र रहे अभिषेक ने 12वीं के बाद बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की।


