महिला संविदा कर्मियों के लिए निष्ठा कार्यशाला का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला के तहत निष्ठा कार्यशाला का आयोजन शनिवार को महिला संविदा कर्मियों के लिए किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से महिला संविदा कर्मियों ने भाग लिया। इन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, विशाखा दिशा-निर्देश, समिति की भूमिका एवं कार्यप्रणाली तथा संविदा श्रम प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों जैसे विषय शामिल थे। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को उनके अधिकारों तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस कार्यशाला के सफल आयोजन में संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके द्वारा विभिन्न विभागों से महिला संविदा कर्मियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *