सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा संपन्न, 9284 विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

बोकारो | सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा शनिवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा के साथ संपन्न हो गई। अंतिम दिन जिले के कुल 23 परीक्षा केन्द्रों पर 9284 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. एएस गंगवार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा पूर्णतया कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। बताया कि 10वीं बोर्ड में अब केवल संगीत, विभिन्न भाषाओं एवं अन्य व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं शेष रह गई हैं, जो 9, 10 और 11 मार्च को आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर-3सी में 346, डीएवी सेक्टर-4 में 772, चिन्मय सेक्टर-5 में 453, होलीक्रॉस बालीडीह में 624, पिट्स मॉडर्न गोमिया में 475, डीएवी ढोरी में 399, जीजीपीएस-5 में 831, डीपीएस सेक्टर-4 में 415, एवीएम चास में 347, एमजीएम सेक्टर-4 में 613, डीएवी स्वांग में 315, बीआरएल डीएवी भंडारीदह में 366, अय्यप्पा स्कूल सेक्टर-5 में 588, पेंटिकॉस्टल स्कूल सेक्टर-12 में 269, क्रिसेंट स्कूल सेक्टर-6 में 289, जीजीपीएस चास में 399, डीएवी सेक्टर-6 में 195, होलीक्रॉस चंदनकियारी में 324 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *