कलश यात्रा के साथ मानस यज्ञ का शुभारंभ

तुपकाडीह | पेटरवार प्रखंड के अंगवाली पंचायत के धर्म संस्थान मैथन टुंगरी के प्रागंण में नौ दिवसीय 29वां अधिवेशन श्री राम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ एवं यज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पंचायत स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं धर्म घोष के जयकारा जय श्री राम, जय श्री हनुमान, हर हर महादेव जयकारा के साथ दामोदर नदी तट पहुंची। यहां यज्ञाचार्य व पुजारी रामधाम शरण गौर बाबा, रामपद चटर्जी यजमान शिवकुमार चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाया। जिसके बाद कलश यात्री कलश में जल भरकर वापस पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर स्थापित किया। कलश यात्रा में 251 कलश यात्री महिला व युवती श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं 7 से 17 मार्च तक सुबह में गिरिडीह से आए हुए ब्यास पंडित अनिल पाठक के द्वारा रामायण पाठ एवं शाम को कथा वाचिका संगीत मयी कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा मानस कोकिला अध्यक्षा नीलामेश्वर फाउंडेशन, पूज्य शास्त्रीजी वाराणसी, उत्तर प्रदेश अच्युतानंद पाठक के द्वारा प्रवचन दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *