तुपकाडीह | बीडीए कॉलेज पिछरी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन औषधि केंद्र के प्रोपराइटर रंजना देवी, मंटू कुमार सिंह व उत्तम नायक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जन औषधि परियोजना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाओं के बारे में बताना और महंगी ब्रांडेड दवाओं के विकल्प तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना ब्रांडेड दबाव की तुलना में 50-80% सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने वाला एक अभियान है।


