जीएसटी इंस्पेक्टर बन अपने घर पहुंचे राहुल को मुखिया ने किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | तेलो कहा जाता है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इस बात को प्रमाणित करते हुए सीमित संसाधन होने के बावजूद सीजीएल परीक्षा 2024 में तेलो निवासी घनश्याम महतो के पुत्र राहुल कुमार महतो ने ऑल इंडिया पांच हजार रैंक प्राप्त करके जीएसटी इंस्पेक्टर पद हासिल किया। बेंगलुरु के इंद्रानगर कार्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर पहली बार अपने गांव चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पूर्वी पंचायत के बहियारहीर पहुंचे राहुल कुमार महतो को शनिवार को उनके घर जाकर स्थानीय मुखिया शंकर महतो ने शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। राहुल कुमार महतो ने प्रारंभिक शिक्षा शिशु निकेतन तेलो से प्राप्त किया। मुक्तेश्वर त्रिगुणायत स्मारक उच्च विद्यालय नर्रा से मैट्रिक के बाद विज्ञान संकाय से इंटर की परीक्षा पास की। रांची विश्वविद्यालय से गणित से ऑनर्स किया। तीसरे प्रयास में सीजीएल की परीक्षा में पास करते हुए जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर दूसरे के लिए मिसाल पेश किया। पिता घनश्याम महतो किसान हैं और माता प्रमिला देवी गृहिणी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *