राजसमंद में खमनोर तहसीलदार आशीष सोनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सोनी कक्षा 8 में पढ़ाने पहुंचे जहां उन्होंने बच्चो से सवाल ग्रीन बोर्ड पर हल करवाये, साथ ही जिला कलेक्टर के निर्देश में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पानी की टंकी, शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें सभी स्वच्छ पाए गए व स्वच्छता को लेकर स्कूल की सराहना की। तहसीलदार ने प्रधानाचार्य शंकरसिंह को पानी की टंकी पर ब्लेक बोर्ड बना कर सफाई की तारीख लिखने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने भामाशाह लाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान लालसिंह ने क्षेत्र की 8 स्कूलों के लिए 1-1 लाख रूपए देने की बात कही। तहसीलदार ने स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत लगाये गए पौधों के लिए स्कूल की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत सहायक मदन पालीवाल, लोकेश बड़ारिया ग्राम विकास अधिकारी, मुकेश शर्मा, राजेश सनाढ्य , लाल चंद शर्मा, गिरिराज लोधा, मदन टेलर, नरेश कुमार, सुरेंद्रसिंह, रेखा पंवार , राधा गुर्जर, रमेश बलाई, सोनू कुमार, लक्ष्मण सिंह मौजूद थे।


