राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के सेमेस्टर फर्स्ट कंप्यूटर का लीक हुआ पेपर निरस्त कर दिया है। अब यह पेपर 19 मार्च को होगा। यह पेपर 24 फरवरी को हुआ था। विश्विद्यालय के कुल सचिव लोकेश मीना ने बताया कि विश्वविद्यालय का सेमेस्टर फर्स्ट कंप्यूटर विषय को पेपर 24 फरवरी को हुआ था। पेपर का समय होने से पहले ही वाट्सअप पर आ गया था। जो एक पीडीएफ के रूप में हूबहू बाहर आ गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मालाखेड़ा थाने को शिकायत दी। पुलिस की जांच में भी पेपर लीक माना गया। इसके बाद पुलिस ने 5 जनों को अरेस्ट किया। जिसमें 3 छात्र शामिल हैं। दो छात्र निजी कॉलेजों के हैं। अब यह निरस्त हुआ पेपर 19 मार्च को शाम 4 से 5 बजे के बीच होगा। पेपर आउट करने वाले मुखिया नहीं पकड़े गए यूनिवर्सिटी से पेपर आउट करने वाले चेहरे सामने नहीं आए। अभी पुलिस ने बाहर आए पेपर को एक दूसरे को भेजने वालों को अरेस्ट किया है। जिसमें तीन छात्र व दो निजी कॉलेजों के प्रतिनिधि हैं। इस मामले में गहनता से जांच होगी तो यूनिवर्सिटी के बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं। लेकिन अब पुलिस पांच जनों को अरेस्ट करने में सुस्त है।


