संभागीय आयुक्त ने लिया कलेक्ट्रेट और डीएसओ ऑफिस का जायजा:राजस्व वसूली और राशन वितरण की समीक्षा की

कोटा संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत ने बूंदी में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने शुक्रवार को जिला कलेक्टर और रसद कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कलेक्ट्रेट में राजस्व रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वादों के पुराने प्रकरणों के निपटारे पर जोर दिया। अतिक्रमण मामलों में राजस्व मंडल के निर्देशानुसार कार्रवाई के आदेश दिए। आयुक्त ने वर्ष 2024-25 से पहले राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। रोड़ा एक्ट और एलआर एक्ट के मामलों में बैंक अधिकारियों से समन्वय कर वसूली करने को कहा। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। रसद कार्यालय के निरीक्षण में पात्र परिवारों को गेहूं का समुचित वितरण सुनिश्चित करने को कहा। प्रवर्तन स्टाफ से गुणात्मक निरीक्षण की अपेक्षा की। रिक्त और नई उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर प्राधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और ऑडिट आक्षेप की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *