फंदे पर लटकता मिला होटल कर्मी का शव

पाली | एक होटल में काम करने वाले कर्मी का शव सुनसान स्थान पर खेत के बीच पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पाली थाना अंतर्गत टावर मोहल्ला निवासी रामू कश्यप (55) क्षेत्र के एक होटल में मिस्त्री (रसोइया) का काम करता था। शुक्रवार को वह काम करने नहीं पहुंचा था। परिजन लापता मानकर पतासाजी कर रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव से दूर पोड़ी-नानपुलाली गांव के बीच स्थित एक खेत मे पेड़ में बने फांसी के फंदे पर लटकता। रामू के मृत हालत में होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *