हाथियों ने किसान के कच्चे मकान को तोड़ा

जशपुरनगर | शुक्रवार की रात पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के सारसमार गांव में 10 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने ग्रामीण के घर को तहस-नहस कर दिया और घर में रखा अनाज व फसल को नुकसान पहुंचाया। हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाथियों के दल ने उस समय हमला बोला, जब ग्रामीण रामप्रसाद राठिया अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। हाथियों की आहट सुनते ही रामप्रसाद ने सूझ-बूझ का प्रदर्शन करते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित किसान रामप्रसाद राठिया के अनुसार हाथियों ने न केवल घर को ढहा दिया, बल्कि आंगन में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सारा अनाज हाथी चट कर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *