नारी है तो सृष्टि है, नारी है तो शक्ति है:इंस्पेक्टर टीनू की मॉडल कार्रवाई से ही प्रदेश में बने एंटी रोमियो स्क्वॉयड

नारी राष्ट्रस्य अक्षि अस्ति….। अर्थात: नारी देश की आंख होती है। क्योंकि वह संवेदनशील होती है, विशेषकर कमजोरों की सुरक्षा को लेकर। सेवर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर टीनू सोगरवाल इसकी प्रतीक बनकर उभरी हैं। 2017 में धौलपुर में पोस्टिंग हुई। इस दौरान कॉलेज और स्कूलों के बाहर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादा वर्दी में रहकर कई मनचलों को सीधा किया। लगातार कार्रवाई से इसकी चर्चा मीडिया में प्रदेश भर में हुई। दावा है कि सरकार ने इसी से प्रेरित होकर सभी जिलों में महिला अत्याचारों को प्राथमिक रूप से रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाए। ग्राम सभाएं कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई बसई डांग में रहते हुए सब इंस्पेक्टर टीनू सोगरवाल ने समाज सुधार के लिए शराबबंदी को लेकर ग्राम सभा आयोजित की। जिसका परिणाम यह हुआ कि तीन माह में 8 प्रतिशत तक शराब बिक्री में गिरावट आई। करौली और सवाई माधोपुर में पदस्थापन के दौरान भी टीनू ने नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया। बेसहारा लावारिस महिलाओं को आश्रमों में भर्ती करवाने का अभियान चलाया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, विशेषकर टैंपो पर महिला सुरक्षा और साइबर सेल के नंबर लिखवाए। यही सिस्टम अब प्रदेश भर में लागू हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *