श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लोग उछलकर 15 फीट दूर गिरे। दादा और 1 पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। भिड़ंत के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 1 बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। देखिए हादसे से जुड़ी PHOTOS… स्कूल से पोतियों को लेकर घर लौट रहे थे दादा
बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी के ASI कालूराम मीणा ने बताया- गांव 9 एलएसएम निवासी इंद्र बावरी शनिवार शाम करीब 4.30 बजे अपनी पोतियों कोमल (13) और ज्योति (7) को बांडा के सरकारी स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। जबकि कार गांव 4 एलएसएम के लिंक रोड से नेशनल हाईवे-911 की तरफ जा रही थी। इस दौरान लिंक रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दादा और पोतियां उछलकर 15 फीट दूर जाकर गिरी। सिर में चोट लगने से इंद्र बावरी और कोमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार का ड्राइवर मौके से भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर चौकी से टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नजदीकी समेजा कोठी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां कोमल को मृत घोषित कर दिया। ज्योति को गंभीर हालत में श्रीगंगानर रेफर कर दिया। पुलिस ने इंद्र बावरी के शव को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
——– ये खबर भी पढ़ें जयपुर- 8वीं मंजिल से गिरने से MBA स्टूडेंट की मौत:चार दिन पहले ही बिहार से घर लौटा था, बालकनी से ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा जयपुर में बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। जो चार दिन पहले ही बिहार से घर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। (पूरी खबर पढ़ें)


