छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने ट्रेनिंग शुरू

राउरकेला | राउरकेला स्थित ऋषिकेश राय डिग्री कॉलेज के महिला विकास प्रकोष्ठ ने शनिवार को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया। इसका उद्देश्य कॉलेज की छात्राओं, महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के मौखिक या शारीरिक उत्पीड़न से निपटने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक कैप्टन राजलक्ष्मी दास ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य बिरंची नारायण पाणिग्रही के उद्घाटन भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि रोजाना अखबारों में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें पढ़ने को मिलती हैं। ऐसे माहौल में बेटियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है ताकि वे हर तरह की हिंसा का सामना कर सकें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राउरकेला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्राबणी नायक थीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और हर परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *