‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत 7 साइबर ठग गिरफ्तार:सट्टे का नंबर बताने के बहाने करते थे ठगी, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत पहाड़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 ठगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी योगेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक गांव के बांध पर बैठकर मोबाइल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से मोहम्मद कैफ, शाहरुख, रिहान, फरहान और राहिल को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 एंड्रॉइड फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। पकड़े गए ठग लोगों को सट्टे का सही नंबर बताने, सस्ते में ब्रांडेड कपड़े उपलब्ध कराने और होम डिलीवरी का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन के डेटा से खुलासा हुआ है कि इन ठगों ने अब तक करीब 9 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस फिलहाल इनसे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *