दौसा में कंकड़-कांटों के बीच दौड़ी छात्राएं:प्रिंसिपल बोले- शॉर्ट टर्म कार्यक्रम था, असुविधाओं की जानकारी नहीं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा खेलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की पहल पर ‘अस्मिता लीग’ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के संत सुंदरदास गवर्नमेंट महिला पीजी कॉलेज और आनंद शर्मा गर्ल्स स्कूल में विशेष खेल आयोजित हुए। आयोजन की पूर्व सूचना के बावजूद कॉलेज प्रशासन व्यवस्थाएं नहीं जुटा सका। छात्राओं को मजबूरन कंकड़ और कांटों से भरे ट्रैक पर दौड़ लगानी पड़ी। कॉलेज प्राचार्य एचएस मंडावरिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं में साहस और आत्मविश्वास का संचार होगा। वहीं मैदान की सफाई नहीं होने के सवाल पर कहा कि शॉर्ट टर्म कार्यक्रम था इसलिए ज्यादा व्यवस्थाएं नहीं हो सकी। छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा होने की मुझे जानकारी नहीं है। आनन-फानन में बुलाई हॉस्टल की छात्राएं दरअसल, विशेष खेल कार्यक्रमों के लिए सुबह 8 बजे का टाइम निर्धारित किया गया था, लेकिन कुछेक छात्राएं ही महिला कॉलेजज ग्राउंड पहुंची। ऐसे में डेढ़ घंटे बाद साढ़े 9 बजे कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को बुलाकर दौड़ व रस्सा खींच प्रतियोगिता कराई। ट्रैक पर कंकर और कटीली झाड़ियां महिला कॉलेजज के ग्राउंड में बने अस्थाई ट्रैक पर कंकर और कटीली झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई थी, ऐसे में छात्राओं को 100, 200 और 400 मीटर दौड़ उसी ट्रैक पर लगानी पड़ी। उबड़-खाबड़ ट्रैक पर एक छात्रा गिर पड़ी। महिला सशक्तिकरण का संदेश जाएगा नेहरू युवा केंद्र के अकाउंट्स ऑफिसर रमाशंकर शर्मा ने कहा कि विशेष खेल कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल के मैदान से जोड़ना और उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन ने न केवल खेल कौशल को निखारने का मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का प्रबल संदेश भी देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *