तरनतारन में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम भाई-बहन की मौत:शाम को दोनों ने खाया था चाप-मोमोज, रात में तबीयत बिगडी़, 10 दिन पहले मनाया था जन्मदिन

तरनतारन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक परिवार में रिश्ते में भाई बहन दो बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि भाई-बहन की रात में अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान कुछ देर में उनकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्चों ने शाम को मोमोज और चाप खाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिन में ठीक थे बच्चे, रात को हालत बिगडी़ घटना शहर की डीएसपी वाली गली में हुई। बताया गया कि शनिवार को सब कुछ परिवार में सामान्य था। मरने वाले बच्चे, 6 वर्षीय आरव और उसकी 9 वर्षीय बहन दानिका, पूरी तरह से स्वस्थ थे। शाम को बच्चों की जिद पर पिता उन्हें मोमोज खिलाने ले गए थे। बच्चों ने एक रेहड़ी वाले से मोमोज और चाप खाया था। मोमोज खाया था, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत घर आने के बाद बच्चे ठीक थे। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। 10 दिन पहले मनाया था जन्मदिन घर में 10 दिन पहले एक बच्चे का जन्मदिन मनाया गया था। आज अचानक दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *