नागौर में कार में डीजल डलवाकर बिना भुगतान भागे: CCTV:2000 का डीजल भरवाकर सेल्समेन को धमकाया, बिना पेमेंट किये गाड़ी लेकर भागे, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके में बासनी बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात कार सवार बदमाश सेल्समैन को धमकाकर बिना पेमेंट किए डीजल भरवाकर भाग निकले। देर रात 2:45 के आसपास एक कार में सवार होकर तीन युवक और एक युवती बासनी बाईपास पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। कार सवारों ने पंप कर्मी से 2 हजार रुपए का डीजल भरवाया, लेकिन जब सेल्समैन ने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और बिना पेमेंट किए ही भाग निकले। शराब के नशे में थे आरोपी इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी पहले सेल्समेन से उलझते हैं। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट कर भाग निकलते हैं। ​बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने सेल्समैन के साथ अभद्रता भी की। सूचना मिलने के बाद नागौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। देखें घटना की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *