नाबालिग से रेप करने वाला सरकारी टीचर अब तक फरार:पीड़ित परिवार एसपी के पास पहुंचा, आंदोलन की चेतावनी दी

जालोर में 8 महीने पहले हुए नाबालिग से रेप के मामले में सरकारी टीचर अब तक फरार है। पीड़ित परिवार ने जालोर एसपी से मिल कर आरोपी टीचर को पकड़ने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया- 18 जून को सरकारी टीचर ने घर में सो रही नाबालिग से रेप किया। परिजनों को इस बात का पता चला तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने 19 जून को रिपोर्ट दी थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिजनों को चेतावनी दी कि आगामी 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *