अजमेर में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- जयपुर रोड पर 3 करोड़ की लागत से प्रवेश द्वार बन रहा है और अब नौ करोड़ की लागत से ये कार्य होगा। इस प्रकार 12 करोड़ से होने वाले इन कार्यों से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अग्रसर है। शहर के प्रमुख मार्ग को अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें सड़क सुधार, चौराहों का विकास तथा सौन्दर्यकरण से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल होंगे। वासुदेव देवनानी ने कहा- बजट में तारागढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा शहर में लेपर्ड सफारी, साइंस पार्क व आईटी पार्क के साथ विभिन्न सड़कों व नालियों के काम हो रहे हैं। यहां चिकित्सा सुविधाएं बढ़ी है। अजमेर को श्रेष्ठ, सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। अजमेर में विभिन्न चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारम्भ स्पीकर वासुदेव देवनानी ने किया। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, अरविन्द यादव सहित भाजपाई वक्षेत्रीय लोग मौजूद थे। ……… पढें ये खबर भी… MDS यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से मांगे पैसे:मोबाइल हैक कर 40 हजार की हेल्प करने के मैसेज भेजे; हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज अजमेर के एमडीएस यूनिवर्सिटी के उपकुलसचिव (जीएडी) सूरजमल राव का मोबाइल हैकर्स ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके नाम से यूनिवर्सिटी के कार्मिकों को भेजे गए मैसेज में इमरजेंसी बताकर 40 हजार रुपए मांगे। परिचितों ने मैसेज मिलते ही यूनिवर्सिटी ग्रुप में इसकी जानकारी साझा कर सावधान रहने की चेतावनी दी। उसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। (पूरी खबर पढें)


