जोधपुर में कॉन्स्टेबल के सरकारी क्वार्टर में चोरी:40 हजार कैश ले गए बदमाश, पत्नी-बच्चे हैदराबाद गए थे

जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में स्थित जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन के क्वार्टर में ही चोरों ने सेंध लगा दी। चोर पुलिसकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए नकद और एक सरकारी टॉर्च भी चोरी कर ले गए। इसको लेकर पुलिसकर्मी की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। करवड़ थाना पुलिस के अनुसार देवली कला तहसील रायपुर जिला ब्यावर निवासी मनिन्दर सिंह पुत्र सम्पतराज, जो वर्तमान में कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत हैं, जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन के एम ब्लॉक स्थित क्वार्टर नंबर 9 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी-बच्चे गए थे हैदराबाद रिपोर्ट में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 को वे राजकीय कार्य से जयपुर मुख्यालय गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे 10 फरवरी को ट्रेन के माध्यम से हैदराबाद चले गए थे। इस दौरान क्वार्टर बंद था। 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन रात करीब 11:30 बजे तक पड़ोसियों ने क्वार्टर का ताला लगा हुआ देखा था। इसके बाद 16 फरवरी को साथी जवानों ने फोन कर सूचना दी कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। 40 हजार कैश, टॉर्च चुरा ले गए बदमाश सूचना मिलने पर मनिन्दरसिंह 17 फरवरी को जयपुर से जोधपुर पहुंचे और घर का निरीक्षण किया तो सामान, कपड़े व बिस्तर बिखरे हुए मिले। जांच करने पर घर में रखे करीब 40 हजार रुपए नकद और एक टॉर्च गायब मिले। मामले में करवड़ थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रकरण की जांच एएसआई सुखराम को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर चोरी का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *