बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र स्थित सुरपुरा घोड़ी गांव में रविवार को खेत पर कुएं पर मोटर चालू करने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी (MG) अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मौके पर अचेत होकर गिरा स्थानीय सरपंच हरिराम मईडा ने बताया कि सुरपुरा घोड़ी निवासी नंदू कुमार पुत्र हलिया रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने खेत पर फसल को पानी देने गया था। जैसे ही उसने कुएं पर लगी पानी की मोटर का स्विच चालू करने का प्रयास किया, वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि नंदू मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों और आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को जैसे ही हादसे का पता चला, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल छोटी सरवन ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नंदू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


