महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वुमन नाइट वॉकथॉन:इंदौर में डीजे-जुम्बा पर थिरकी नारीशक्ति; स्वच्छता में फिर नंबर वन बनाने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वुमन नाइट वॉकथॉन ‘कदम’ का आगाज जोश और ऊर्जा के साथ हुआ। यह इंवेंट इंदौर नगर निगम दैनिक भास्कर के सहयोग से आयोजित हुआ। इवेंट की शुरुआत डीजे एमिली के पावरफुल ट्रैक्स से हुई, जबकि द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस टीम ने वार्मअप सेशन में जुम्बा का आयोजन किया। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर को लगातार आठवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने का संकल्प दिलाया। गणमान्य नागरिकों समेत हजारों महिलाएं इस खास पहल का हिस्सा बनीं। इसके बाद वॉकथान शुरू हुई। आयोजन को मोयरा सरिया, द डेली कॉलेज, राजरतन और सिमबायोटेक फार्मा लैब का समर्थन मिला है, जबकि रेडियो पार्टनर माय एफएम है। वॉकथॉन की तस्वीरें मेयर बोले- कदम रूके नहीं, चलते रहें
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यहां कई महिलाएं हैं जिन्होंने अपने काम से कीर्तिमान बनाए हैं। अब तो विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण भी कर दिया है। ये कदम रुके नहीं, चलते रहें। महिलाओं से मेरा आग्रह है कि परिस्थितियां ऐसी बढ़े की पुरुष दिवस मनाने की आवश्यकता पड़े। सुमित्रा ने कहा- मैंने स्वच्छ राजनीति करके दिखाई
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि अगर महिला ध्यान देती हैं तो सब बातें आसान हो जाती है। आप मां, बहन और बेटी के रूप में जो भी तय करोगी कि यह जीवन में होना ही है, वह हो जाएगा। मैंने राजनीति में आने का सोचा था। मैं आ गई। मैंने कहा कि हां मैं स्वच्छ राजनीति करके दिखाऊंगी। मैंने दिखाई है। पुलिस कमिश्नर बोले- इंदौर के लोगों में जज्बा
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि मैं अपने अधिकारियों से कहता हूं कि इंदौर के लोगों में वह जज्बा है कि किसी भी काम में उनको शामिल कर लो। फिर आपको ज्यादा फोर्स की जरूरत ही नहीं रहेगी। कार्यक्रम के मिनट टू मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *