चेहरे भले ही बदल गए हों लेकिन दागदार होने की स्थिति अभी भी बनी हुई है : सांसद

लोहरदगा|केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रहलाद जोशी के बयानों से उनके इरादे साफ झलकते हैं। इससे उनकी मंशा का पता चलता है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय के तहत पूरे देश को शिक्षित करने की जिम्मेदारी संभालने वाले अगर खुद उनके चेहरे दागदार हो तो उनसे नैतिकता की उम्मीद करना व्यर्थ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम कह सकते हैं कि चेहरे भले ही बदल गए हों लेकिन दागदार होने की स्थिति अभी भी बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *