ठेका मजदूरों को नियोजन नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन

कथारा | सीसीएल स्वांग वाशरी में लंबे समय से कार्यरत प्लांट क्लीनिंग के 42 ठेका मजदूरों के स्थायी नियोजन की मांग को लेकर बुधवार को झारखंड प्रदेश असंगठित मजदूर कांग्रेस के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *