समाज में उत्कृष्ट काम करने वाली 10 महिलाओं को किया गया सम्मानित

रांची| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मेडिक्योर अस्पताल के सभागार में समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना पाठक ने महिलाओं में हो रहे सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता के विषय पर अपना व्याख्यान दिया। व्याख्यान देते हुए इससे होने के कारण एवं बचाव के उपायों पर चर्चा की। मौके पर अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर व कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ सुमन दूबे ने सभी को स्वस्थ रहने की सलाह एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सुनिधि दुबे, प्रियांजलि व धन्यवाद ज्ञापन अग्रिमा पांडेय ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *