तरनतारन में सफाई कर्मियों के लिए बंद, बजारों में सन्नाटा:पक्का करने की मांग को लेकर आंदोलन, नोटीफिकेशन तक जारी रखने का ऐलान

तरनतारन में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों द्वारा दिए गए ‘तरनतारन बंद’ के आह्वान का आज शहर में व्यापक असर देखने को मिला। कर्मचारियों के समर्थन में शहर के मुख्य बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों और आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिला। दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके अलावा, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक संगठनों ने मौके पर पहुँचकर सफाई कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों का आरोप, मांगों को लेकर लगातार अनदेखी कर रही सरकार प्रदर्शन के दौरान प्रेस से बातचीत करते हुए संगठन के मुख्य नेताओं ने सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मुख्य मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। नोटिफिकेशन जारी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष यूनियन नेताओं ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि जब तक सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इस आंदोलन को आर-पार की लड़ाई करार दिया। साथ ही, बंद को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए उन्होंने शहर के सभी निवासियों, दुकानदारों और समर्थक संगठनों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सफाई प्रधान बलविंदर सिंह, भगवान वाल्मीकि संगठन पंजाब के प्रधान मनजीत सिंह मिंटू, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, बक्शी सिंह, प्रदीप कुमार, रिंकू, बंटी, ललित कुमार लवली, राजकुमार नीतू, मैडम सोनिया और गुरु महिंत मीणा सहित कई प्रमुख नेता और कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *