मंसूर सलमानी जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया के जिला चेयरमैन नियुक्त किए

जालंधर| मंसूर सलमानी को जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया का जिला चेयरमैन बनाया गया है। पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि समाज के लिए पहल के आधार पर शिक्षा को अपना मकसद बनाने वाले, दहेज का विरोध करने वाले, गरीब मजदूर व कमजोर की मदद करने वाले, जरूरतमंदों की मदद करना शिक्षा के लिए समाज को जागरूक करना व हर संभव सहायता प्रदान करना जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया की प्राथमिकता है। अख्तर सलमानी ने मंसूर सलमानी को समाज की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। वहीं मंसूर सलमानी ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि जमात -ए-सलमानी ऑफ इंडिया का उन पर किए विश्वास को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर अख्तर सलमानी, मंसूर अहमद सलमानी, मेहरबान सलमानी, मोहम्मद हाशिम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *