14-15 को होगा आदिवासी फुटबॉल टूर्नामेंट

लोहरदगा|लूथेरन यूथ इन सोशल एक्शन लोयसा के तत्वावधान में 14 व 15 अगस्त 2026 को लूथेरन हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय ऐतिहासिक आदिवासी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1975 से लगातार आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट क्षेत्र की खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इसमें शामिल होते हैं। एलवाईएसए के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों को शामिल किया जाएगा। टीमों का चयन 1 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। उन्होंने जिले व आसपास के क्षेत्रों की फुटबॉल टीमों से समय पर पंजीकरण कराने व निर्धारित तिथि पर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी और टीम प्रबंधक मोबाइल नंबर 7004040803 व 9572484862 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी और यह टूर्नामेंट आदिवासी समाज के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *