सुसाइड नोट कंपनी की साइट पर अपलोड किया:होटल के कमरे में फांसी लगाई, पत्नी और उसकी मौसी पर लगाए प्रताड़ित करने का आरोप

मुंबई के सहारा होटल में 28 फरवरी को 41 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था। घटना के एक हफ्ते मृतक निशांत त्रिपाठी (41) का सुसाइड नोट सामने आया है। उसने सुसाइड से पहले अपनी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसे पासवर्ड से सुरक्षित भी किया गया था। पुलिस के मुताबिक नोट में निशांत ने पत्नी अपूर्वा पारीख और पत्नी की मौसी प्रार्थना मिश्रा पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि निशांत 3 दिन तक होटल में था। सुसाइड से पहले उसने रूम के बाहर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ बोर्ड लगाया था। पुलिस के मुताबिक कई घंटे बीतने के बाद रूम में कोई एक्टिविटी नजर नहीं आई। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से गेट खोलकर देखा था। निशांत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि निशांत की मां नीलम चतुर्वेदी ने बहू अपूर्वा पारीख और प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। नीलम चतुर्वेदी महिला अधिकार कार्यकर्ता हैं। वेबसाइट पर अपलोड सुसाइड नोट… जब तक आप इसे पढ़ेंगे, तब तक मैं चला जाऊंगा। अपने अंतिम पलों में, मैं आपसे (पत्नी अपूर्वा) हर उस चीज के लिए नफरत कर सकता था जो हुई। लेकिन मैं नहीं करता। इस पल के लिए मैं प्यार को चुनता हूं। मैंने तब आपसे प्यार किया था। मैं अब भी आपसे प्यार करता हूं। और जैसा कि मैंने वादा किया था, यह फीका नहीं पड़ने वाला है। निशांत त्रिपाठी ने लिखा- मेरी मां जानती है कि मैंने जितने भी संघर्षों का सामना किया है, उनमें से आप और प्रार्थना मौसी भी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं कि अब उनसे संपर्क न करें। वह पहले से ही टूट चुकी हैं। उन्हें शांति से शोक मनाने दें। बेटे के सुसाइड के बाद नीलम चतुर्वेदी की FB पोस्ट… आज मैं एक जिंदा लाश की तरह महसूस कर रही हूं। मैंने अपना जीवन महिला अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए समर्पित कर दिया। अब मेरी जिंदगी खत्म हो गई है। मेरा बेटा निशांत मुझे छोड़कर चला गया। मैं अब एक जिंदा लाश बन गई हूं। उसे मेरा अंतिम संस्कार करना था, लेकिन आज 2 मार्च को मैंने अपने बेटे का अंतिम संस्कार ईको-मोक्ष मुंबई में किया है। मेरी बेटी प्राची ने अपने बड़े भाई का अंतिम संस्कार किया। मुझे और मेरी बेटी प्राची को हिम्मत दीजिए ताकि हम इतना बड़ा वज्रपात सह सकें। आगरा में पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड किया यूपी के आगरा में 24 फरवरी को TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने 6.57 मिनट वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया था। वो पत्नी से परेशान था। वीडियो में उसने कहा था- सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। मानव ने कहा था- मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं, यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं। इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पेरेंट्स। पूरी खबर पढ़ें…
……………………………
सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… TCS मैनेजर के सुसाइड में पत्नी कितनी कसूरवार:एक और चैट मिली; एक्सपर्ट बोले- डिजिटल सबूत गिरफ्तारी के लिए काफी CS में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में सुसाइड कर लिया था। इसके 8 दिन बाद भी पुलिस पत्नी निकिता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आगरा में निकिता के मायके में ताला लगा है। पुलिस तलाश में जुटी है। सुसाइड केस में पुलिस को डिजिटल एविडेंस भी मिले हैं। 1- मानव शर्मा के सुसाइड का LIVE वीडियो और बयान। 2- निकिता के दूसरे लड़के से रिलेशन के कबूलनामे का वीडियो। 3- मानव, उनकी पत्नी निकिता और बहन आकांक्षा के साथ हुई वॉट्सएप चैट। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *