हिमाचल में कल से 5 दिन बारिश-बर्फबारी:12 व 13 तारीख को अलर्ट, मार्च में अब तक सामान्य से 89% ज्यादा बादल बरसे

हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम खराब होगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले पांच दिन यानी 13 मार्च तक नजर आएगा। 9 मार्च को चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 10 व 11 मार्च को प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इसी तरह 12 और 13 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इसे देखते हुए दो दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम खराब होने के बाद पहाड़ों पर ठंड फिर से लौटेगी और तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आएगी। बीते सप्ताह की बारिश के बाद से तापमान नॉर्मल से कम वहीं प्रदेश में बीते सप्ताह हुई भारी बारिश बर्फबारी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान पहले ही नॉर्मल से कम चल रहा है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में 1.6 डिग्री और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री और केलांग का न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री चल रहा है। मार्च में अब तक सामान्य से 89% ज्यादा बादल बरसे प्रदेश में मार्च महीने में अब तक सामान्य से 89 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च से 7 मार्च तक प्रदेश में 26.5 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 50.2 मिलीमीटर बादल बरस चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *