झारखंड में 5 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान:आज आसमान साफ और मौसम रहेगा शुष्क, 9 से 11 मार्च तक छाएंगे बादल

झारखंड के सभी जिलों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी बढ़ेगी। इस बढ़ती गर्मी का जन जीवन पर असर पड़ सकता है। इस तरह मार्च का महीना गर्म रहने वाला है। हालांकि कुछ दिनों तक सुबह में ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 9 से लेकर 11 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 9 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग तथा 10 मार्च को दक्षिणी सहित मध्य और उत्तर-पूर्वी भाग में बादल छाए रहेंगे। जबकि अन्य इलाकों में आसमान और मौसम साफ रहेगा। सरायकेला रहा सबसे गर्म जिला बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रिकॉर्ड किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले 24 घंटे के मौसम से इस तापमान की तुलना करें तो इसमें 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। किस दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 10 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं। इसी दिन संथाल परगना के देवघर सहित धनबाद, दुमका, गिरिडीह जैसे जिलों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। 11 मार्च को कोल्हान के चार जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। इन जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों का मौसम साफ रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *