लुधियाना में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी:बोले-A-जोन में धरना रहेगा जारी, मेन बाजार बंद, अंदरूनी इलाकों में दुकानें रही खुली

लुधियाना में बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजार, चौड़ा बाजार, घंटाघर, किताब बाजार, केसरगंज मंडी, जवाहर नगर कैंप, बस्ती जोधवाल, टिब्बा रोड और ताजपुर रोड पूरी तरह से बंद रहे। शहर के अंदरूनी बाजार या गली मोहल्लों में दुकानें खुली रही। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर चौक के पास पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनाकारियों की अगुवाई नरेश धींगान और चौधरी यशपाल ने की। धरना प्रदर्शन दौरान बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के युवा और महिलाएं भी मौजूद रहीं। हाथों में बाबा साहिब डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर लेकर धरनाकारी सड़कों पर इंसाफ मांगते नजर आए। बरनाला के DSP के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग यूनियन नेताओं का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और कुछ के सिर फट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में बरनाला के डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू भाजपा और वाल्मीकि समाज के नेता यशपाल चौधरी और नरेश धींगान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। बरसात के मौसम में यदि हड़ताल कुछ दिन और जारी रही तो बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई में पंजाब सरकार देरी कर रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लुधियाना को पूरी तरह बंद करवाया गया, लोगों का मिला समर्थन नरेश धींगान औौर चौधरी यशपाल ने कहा कि आज लुधियाना को पूरी तरह बंद करवाया गया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के समर्थन दुकानदार भी उतरे है। शहर के मुख्य बाजार बंद रहे है। कई बाजारों की एसोसिएशनों ने बंद का समर्थन आज किया था। शाम 4 बजे तक बाजार बंद रहे थे। कल फिर से नगर निगम ए-जोन में धरना लगातार जारी रहेगा। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहे यशपाल चौधरी ने कहा कि पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया गया था जो पूरा हुआ। बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *