महिला दिवस…मौत के कुएं में स्टंट करने वाली बाइकर:10 साल से कर रही खतरनाक स्टंट, रिहाना ने कहा- बस भरोसा ऊपर वाले पर हो

कोंडागांव के ऐतिहासिक मेले में मीना बाजार का मौत का कुआं इन दिनों एक महिला बाइकर के साहस की गवाही दे रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एटा निवासी रिहाना पिछले 10 सालों से यहां अपना स्टंट दिखा रही हैं। रिहाना तीन बाइक और दो कारों के बीच तेज रफ्तार से बाइक चलाती हैं। उनका कहना है कि बाइक चलाने का शौक बचपन से था, जो धीरे-धीरे जुनून बन गया। वह अपने पति रियाज के साथ स्टंट शो में हिस्सा लेती हैं। 8 साल के बेटे की मां रिहाना का सपना है कि उनका बेटा डॉक्टर बने। वर्तमान में उनका बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ रहा है। यह सपना उनके पति का भी है। ‘भरोसा ऊपर वाले पर होना चाहिए’ जब उनसे खतरे के बारे में पूछा जाता है, तो वह कहती हैं – हादसा तो राह चलते भी हो सकता है, भरोसा ऊपर वाले पर होना चाहिए। ‘महिलाएं पुरुषों से कम नहीं’ महिलाओं द्वारा इतना खतरनाक काम करने के सवाल पर रिहाना का जवाब है कि महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। उनका मानना है कि लगन और जुनून से कोई भी काम असंभव नहीं रहता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *