रांची | सभी कैथोलिक चर्च में चालीसा काल के पहले शुक्रवार को क्रूस रास्ता की धर्म विधि हुई। काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान येशु मसीह के 14 दु:ख भोग स्थानों को स्मरण किया गया और प्रार्थना की गई। इसी क्रम में डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित संत मरिया महागिरजाघर, सामलौंग आरसी चर्च, होली एजेंल्स चर्च कोकर, सभी संतों का गिरजाघर डोरंडा, लालपुर चर्च सहित अन्य चर्च में क्रूस रास्ता की विधि संपन्न की गई।


