रांची| बुकरू गांव में फाउंडेशन फॉर बेटरमेंट ऑफ हयूमनकाइंड और जनशिक्षण संस्थान, रांची के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौके पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और संस्था की निदेशक रंजना चौधरी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अब फाइटर प्लेन भी उड़ा रही हैं। गांवों की महिलाएं भी सशक्त हो रही हैं। सरकार उनके लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेना जरूरी है। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर, मुखिया सुनीता देवी, ग्राम संगठन की अध्यक्ष पुनीता कुजूर, जेएसएलपी की सीसी दी बिरसमुनी देवी और वार्ड सदस्य इंद्रजीत मित्रा मौजूद रहे।


