दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर:जांजगीर-चांपा में सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल

जांजगीर-चांपा में दिव्यांग जन और बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित इस शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर के उपकरणों का वितरण किया गया। लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, ट्रायसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, वॉकर और श्रवणयंत्र जैसे सहायक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुई। सांसद ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे शिविर आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सभी जरूरतमंदों को सहायता मिल रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी और नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल भी उपस्थित थीं। दोनों ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर से सैकड़ों दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण मिले। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, समाज कल्याण उप संचालक बी.एन. बैक सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने शिविर में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *