पाकुड़ में खड़े ट्रक से टकराया हाईवा:दुमका-पाकुड़ मेन रोड पर हुआ हादसा, हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल

पाकुड़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर करियोडिह बड़ा पुल के पास यह घटना हुई। आज सुबह एक प्याज से लदा ट्रक टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अमड़ापाड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक खाली हाईवा ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों ने तुरंत लिट्टीपाड़ा थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हाईवा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अक्सर तेज रफ्तार में चलती हैं गाड़ियां स्थानीय लोगों के अनुसार, दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर सुबह के समय वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं। इसी वजह से छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ साल पहले इसी सड़क पर एक बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *