गुरदासपुर में ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू:फाउंड्री मालिक से 15 हजार मांगे, रेड कर विजिलेंस ने दबोचा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बटाला के सिविल लाइंस थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर सुखराज सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फाउंड्री मालिक के पक्ष में देना था फैसला मामला गुरदासपुर की एक फाउंड्री के मालिक की शिकायत से सामने आया। उन्होंने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के खिलाफ बटाला थाने में एक एफआईआर दर्ज थी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखराज सिंह ने उनके पक्ष में फैसला देने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *