कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का काम संभाल रही निजी बिजली कंपनी केईडीएल की ओर से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली के रख-रखाव का काम जारी है। विद्युत लाइनों के रख-रखाव के कारण आज कुन्हाड़ी, बोरखेड़ा, नयापुरा, स्टेशन और तलमंडी इलाके की बिजली कटौती 4 से 5 घंटों की गई है। सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 4 बजे तक बोरखेड़ा क्षेत्र के सुखधाम कॉलोनी, अक्षर धाम, अक्षर धाम स्पेशल, मोती नगर, मोती नगर विस्तार, वाटिका विहार में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। नयापुरा क्षेत्र के पायल होटल, मनीपुरम गोल्ड, नयापुरा पेट्रोल पंप और आस-पास के इलाके में सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बिजली बंद रहेगी। रोटेदा रोड, शारदा विहार, शुभम विहार भदाना, भदाना कृषि क्षेत्र, नीलकंठ रेजीडेंसी और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। तलवंडी सेक्टर-ए, जाट समाज भवन, दाऊदयाल जोशी आयुर्वेदिक अस्पताल इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुन्हाड़ी क्षेत्र के बापू बस्ती, बालिता और आसपास का क्षेत्र में बिजली कटौती की गई है।


