जैसलमेर में गर्मी दिखा रही असर:दिन का पारा 4 व रात का पारा 6 डिग्री बढ़ा, दोपहर में तेज धूप

जैसलमेर में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दिन व रात में गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगी है। पिछले दिनों चली उत्तरी हवाओं के कारण सुबह शाम सर्दी का एहसास होने लगा था। लेकिन अब मौसम शुष्क हो गया है , और गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने और तापमान में इजाफा होने से गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। जैसलमेर जिले में पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी वहीं गर्मी का असर भी तेज होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *