अबोहर में आपस में भिड़ी दो बाइक:5 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल, सिर और टांगों में चोट, राहगीरों ने बुलाई एम्बुलेंस

फाजिल्का जिले के अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। दो अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना एम्बुलेंस को देकर घायल स्टूडेंट को अस्पताल भिजवाया। दोनों बाइकों पर स्टूडेंट स्कूल जा रहे थे जानकारी के अनुसार गांव रायपुरा के लक्ष्य (पिता विक्रम), बल्लूआना के नवनीत (पिता लेखराज) और धर्मपुरा के दीपक (पिता हरजिंदर) बाइक पर सवार थे। तीनों अमृत मॉडल स्कूल जा रहे थे। वहीं गणेश विहार के लक्ष्य (पिता नीरज बांसल) और प्रेम नगर के आर्यन (पिता सन्नी) बाइक पर डीएवी स्कूल की तरफ जा रहे थे। हनुमानगढ़ रोड के ओवरब्रिज पर हादसा हादसा हनुमानगढ़ रोड के ओवरब्रिज पर हुआ। दोनों बाइकें इतनी तेजी से टकराई कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी छात्र सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल छात्रों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी स्टूडेंट के सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *